10 जनवरी को उच्चायोग में विश्व हिंदी दिवस समारोह|

भारतीय उच्चायोग

विक्टोरिया, सेशेल्स

***

1. विश्व हिंदी दिवस के उपलक्ष्य पर भारतीय उच्चायोग, विक्टोरिया(माहे) सेशेल्स द्वारा 10 जनवरी 2024 को उच्चायोग परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

2. इस कार्यक्रम के दौरान उच्चायुक्त महोदय ने अपने सम्बोधन में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने की बात कही और विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री जी का संदेश वाचन किया। इसके साथ-साथ उन्होंने कार्यक्रम में लोगों की भागीदारी की सराहना करी।

3. इस कार्यक्रम के अंतर्गत हिंदी निबंध लेखन, कविता पाठ (कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग) और हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गयी। प्रतियोगिता के विजेताओं को नगद पुरस्कार तथा अन्य प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गए। 2 घंटे के इस कार्यक्रम में लगभग 40 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

***

 

Go to Top